Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

व्यवसायिक सम्पत्तियों के मूल्याकंन एवं स्टाम्प शुल्क की अदायगी हेतु सर्किल दर अगस्त, 2024 में होगी प्रभावी

ब्यूरो 14-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। उ0प्र0 सम्पत्ति का मूल्यांकन नियमावली- 2013 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद गाजीपुर में उप निबन्धक कार्यालयों के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले कृषक/अकृषक/भूखण्ड/भवनों तथा व्यवसायिक सम्पत्तियों के मूल्याकंन एवं स्टाम्प शुल्क की अदायगी हेतु सर्किल दर अगस्त, 2024 में प्रभावी होनी है। जनपद के सभी उप निबन्धक कार्यालयों हेतु अन्तिम मूल्यांकन सूची तैयार कर ली गयी है, जो सर्वसाधारण के निरीक्षणार्थ जनपद के समस्त उप निबन्धक कार्यालयों में सम्बन्धित तहसील का तथा अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) एवं सहायक महानिरीक्षक निबन्धन गाजीपुर के कार्यालयों में उपलब्ध है। उक्त प्रस्तावित मूल्यांकन सूची का निरीक्षण किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक किया जा सकता है। अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि किसी को भी प्रस्तावित मूल्यांकन सूची के सम्बन्ध में कोई भी आपत्ति/सुझाव प्रस्तुत किया जाना हो तो अपनी आपत्ति/सुझाव दिनांक 20.08.2024 की सायं 5.00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से सम्बन्धित उप निबन्धक, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) के कार्यलय में प्रस्तुत कर सकता है। उपरोक्त कार्यालयों में प्राप्त समस्त आपत्तियों/सुझावों का निस्तारण अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में दिनांक 21.08.2024 को कलेक्ट्रेट सभागार जनपद गाजीपुर में किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की बैठक
Next: बेखौफ जीना हमारा हक है और यह हक बुनियादी है, घबराओ मत बढ़ते रहो बस अगले मोड़ पर थोड़ा सा आगे आज़ादी है

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.