Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला सूचना कार्यालय द्वारा राइफल क्लब परिसर में प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

ब्यूरो 14-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240814-WA0016

गाजीपुर।  14 अगस्त 1947 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यायल द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन रायफल क्लब परिसर मे किया गया। मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह ने रायफल क्लब परिषर में पहुचकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।
मा0 मंत्री लगभग अपरान्त 03ः15 बजे रायफल क्लब परिसर में पहुचे। मा0 मंत्री जी के आगमन पर स्वागत की कड़ी मे जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज ने रामलला संदेश पुस्तिका देकर उनका स्वागत किया। अवलोकन के उपरान्त मा0 मंत्री ने कहा कि अपनी प्रिय मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते है, जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने पड़े थे, ऐसे लोगो की याद मे तथा भारत की वर्तमान और भावी पीढियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गयी यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मे घोषित करने का निर्णय लिया गया है। भारत के लाखों लोगो ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ो मे बंट जाने का दर्द आज भी लाखो परिवारो मे एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे न सिर्फ भेद-भाव, वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कृष्ण बिहारी, मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त सिंह के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकता सूचना विभाग से धनन्जय कुमार, आमिर अंसारी, संदीप सरोज, रामदुलार यादव, विनोद कुमार उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद न्यायालय गाजीपुर से हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन हुई रवाना
Next: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.