Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रतिभागियों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर सार्वजनिक परामर्श बैठक आयोजित करने हेतु प्रस्ताव किया गया प्रस्तुत

ब्यूरो 17-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार ने जी0एम0/प्रोक्योरमेन्ट, नेशनल हाई स्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड, नई दिल्ली को पत्र प्रेषित कर बताया है कि वाराणसी- पटना-हावड़ा परियोजना के बारे में जनता/प्रतिभागियों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर सार्वजनिक परामर्श बैठक आयोजित करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। उक्त प्रस्तावित सार्वजनिक परामर्श बैठक हेतु जिलाधिकारी के अनुमोदन दिनांक 03.08.2024 द्वारा जनपद गाजीपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) गाजीपुर को अध्यक्ष नामित किया गया है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर की अध्यक्षता में जनपद गाजीपुर में उक्त प्रस्तावित सार्वजनिक परामर्श बैठक दिनांक 23.08.2024 को अपरान्ह् 04.00 बजे राइफल क्लब में आहूत किया गया है। उक्त आहूत बैठक की सूचना से अवगत होते हुए आप दिनांक 23.08.2024 को अपरान्ह् 04.00 बजे कलेक्ट्रेट के पास राइफल क्लब, जनपद गाजीपुर में समस्त सूचनाओं सहित प्रतिभाग करने का कष्ट करें, जिससे वाराणसी-पटना-हावड़ा परियोजना के बारे में जनता/प्रतिभागियों को जागरूक किया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए छवि गुणवत्ता में भी हो सुधार आवश्यक
Next: कथाकार प्रो.शिवप्रसाद सिंह को जन्म जयंती पर दी गई पुष्पांजलि

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.