Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड में ट्रोफ्री जीत, सन शाइन पब्लिक स्कूल ने मनवाया अपना लोहा

ब्यूरो 17-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240817-WA0091

जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल के छात्र–छात्राओं ने सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ में 10 से 13 अगस्त के बीच आयोजित ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड’’ में दो ट्रोफ्री जीत कर अपनी प्रतिभा और कौशल का लोहा मनवाया।

आयोजित अंतरराष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड में देश-विदेश के विभिन्न स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड’’ में रिमैजिका (आर्ट एक्जीबिशन), वर्ड लैस वन्डर्स (कोरियोग्राफी), वर्डी म्यूज (पोएट्री इनेक्टमैंट) और टिन टिन्यूबुलेषन (जिंगल) की प्रतियोगिता करायी गई। जिसमें सनशाइन पब्लिक स्कूल ने भी इस अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड प्रतियोगिता में भाग लिया और दो ट्रॉफी जीतकर अपनी प्रतिभा और कौशल का लोहा मनवाया। विद्यालय की तरफ से प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को, विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया। प्रतिभागियों में दीक्षा मौर्या 5-अ, सरस्वती कुमारी 8-अ, अदिति श्रीवास्तव, सौम्या वर्मा, गुनगुन, विमर्श कुमार 9-डी. के छात्र हैं। विद्यालय की टीम का नेतृत्व जयप्रकाश सिंह और पूनम सिंह ने किया था। प्रतियोगी टीम को सहयोग प्रदान करने वाले शिक्षकों इन्द्रजीत, हृदयेश तिवारी, बुशरा कमाल, रमन इत्यादि को भी सम्मानित किया गया। संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय द्वारा दो ट्रॉफी जीतने पर विजेता टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं और ढेरो बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का ट्रॉफ्री लखनऊ जैसे स्थान पर जीत कर लाना अपने आप में बड़ी बात है। यह क्षेत्र की क्षमता और प्रतिभा को दर्शाता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
Next: अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए छवि गुणवत्ता में भी हो सुधार आवश्यक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.