Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिविर लगाकर वितरित किया जाएगा अंक पत्र एवं उपाधि

ब्यूरो 22-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240822-WA0007

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को प्राचार्य कक्ष में उपाधि वितरण हेतु परिचर्चा का आयोजन किया गया।
परिचर्चा की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसएन सिंह ने करते हुए कहा कि महाविद्यालय में 27 से 31 अगस्त तक अंकपत्र एवं उपाधि के वितरण हेतु शिविर लगाया जाएगा। जिसमें व्यापक स्तर पर अंकपत्र एवं उपाधि का वितरण किया जाएगा। श्री निवास सिंह ने कहा कि विगत वर्षों से कई शिक्षार्थियों की डिग्री नहीं वितरित हुई है। जिस कारण से विश्वविद्यालय की मंशा अनुसार अंक पत्र एवं उपाधि का वितरण भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सौरभ सिंह के नेतृत्व महाविद्यालय परिसर में की जायेगी। उपाधि प्राप्त करने के लिए शिक्षार्थियों को आधार कार्ड एवं तृतीय वर्ष के अंक पत्र को अपने साथ लाना होगा। परिचर्चा में मुख्य रूप से अमित कुमार सिंह, राकेश चौबे, राजेश कुमार, कमलेश प्रसाद‚ डॉ अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदी ओलंपियाड 2024 की कार्य योजना हेतु बैठक संपन्न
Next: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन, कैडेट्स ने सीखा तकनीक से रक्षा को किस प्रकार किया जा सकेगा सशक्त

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.