Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टैबलेट पाकर शिक्षार्थियों के खिल उठे चेहरे

ब्यूरो 29-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240829-WA0056

युवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जिले में टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टैबलेट पाकर शिक्षार्थियों के चेहरे खिल गए।

स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर में मुख्यमंत्री स्मार्ट फोन वितरण योजना 2022-23 के तहत युवाओं को तकनीकी तौर पर स्मार्ट बनाने के लिए टैबलेट वितरित किये गये। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टैबलेट द्वारा अपने करियर के लिए सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। टैबलेट्स वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा की स्मार्टफोन वितरण निश्चित ही प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की अच्छी पहल है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी ऑनलाइन शिक्षा एवं अध्ययन सामग्री प्राप्त करने में आसानी होगी। इस क्रम में परास्नातक हिंदी, भूगोल, अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षार्थियों को सत्र 2022-23 अंतिम वर्ष के 115 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। नवीनतम एवं गुणवत्ता पूर्ण वाले टैबलेट पाकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार ने कहा कि तकनीकी तौर से मजबूत करने के लिए स्मार्टफोन वितरण की सभी ने प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री की जमकर सराहना की। इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, बिपिन कुमार डॉ राम-लखन यादव, डॉ सुनील चौधरी डॉ धर्मेंद्र यादव प्रदीप कुमार सिंह तथा महाविद्यालय के मोबाइल वितरण नोडल निलेश कुमार महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों के साथ सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डां अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गैस वितरण सम्बन्धी शिकायतों के समाधान हेतु आहूत की गई बैठक
Next: राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय में डिजी शक्ति योजना के तहत लैपटॉप किया गया वितरित

हो सकता है आप चूक गए हों

Screenshot

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

ब्यूरो 21-06-2026
5e099bd8-bc2c-455c-b853-d973b97ddd50

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिंदू पीजी कॉलेज में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ब्यूरो 21-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल के पास नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

ब्यूरो 21-06-2026
CSF-Logo-500x280

धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, नागरिकों के साथ पुलिस और प्रशासन ने भी किया योगाभ्यास

ब्यूरो 21-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.