Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

15 प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल में बदलने का संकल्प

ब्यूरो 03-09-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240903-WA0012

गाजीपुर।  जनपद गाजीपुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में एचडीएफसी बैंक के जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों के लिए वित्तीय साक्षरता, निवेश और अन्य बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जागरूक किया।
बैंक ने समाज को उत्कृष्ट बनाने की अपनी प्रतिबद्धता और अपने योगदान को आगे बढ़ाने के क्रम में जनपद गाजीपुर के 15 प्राथमिक विद्यालयों को अपने परिवर्तन पहल के अंर्तगत स्मार्ट स्कूल में बदलने का संकल्प लिया।

उपरोक्त कार्यक्रम जिलाधिकारी आर्याका अखौरी के दिशानिर्देश और जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, कार्यक्रम का संचालन एचडीएफसी बैंक के गाजीपुर शाखा प्रबंधक निशिकांत राय ने किया, बैंक का प्रतिनिधत्व क्लस्टर हेड कृष्णा कुमार मिश्रा ने किया और उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को वित्तीय निवेश एवं बैंक की सुविधाओं से अवगत कराया और एचडीएफसी बैंक की उपलब्धियों और ग्राहक संतुष्टि ही प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है ये बताया, साथ ही बैंक सामाजिक सरोकार और उसके उत्थान में नियामक अनुसार अपना योगदान करता है इसकी भी जानकारी दी।
कार्यक्रम मे एसडीएम चन्द्र शेखर यादव, अंजनी मिश्रा, बैंक के अधिकारी और कर्मी उपस्थिति रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्मार्ट क्लास में बच्चों को पढ़ाकर जिलाधिकारी ने की शिक्षा गुणवत्ता की जांच
Next: नव चयनित 1334 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किया गया वितरित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.