Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हत्या का सफल अनावरण कर पुलिस ने अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 05-09-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240905-WA0018

गाजीपुर। थाना भुड़कुड़ा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 113/2024 धारा 123/351(2)/103(1)/109 बी0एन0एस0 से संबंधित वांछित हत्या का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार ।

अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 05.09.2024 को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्ता अन्नू द्वारा बीआरसी जखनियाँ में अपनी बच्ची को जहर देकर हत्या करने के पश्चात थाना भुड़कुड़ा पर मु0अ0सं0 113/2024 धारा 123/351(2)/103(1)/109 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयास के फलस्वरुप आज दिनांक 05.09.2024 को उपरोक्त मुकदमे से संबंधित 01 नफर अभियुक्ता अन्नू पत्नी चेतन निवासी ग्राम बुढ़ानपुर थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर को अमारीगेट थाना दुल्लहपुर से समय करीब 04.50 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण –
गिरफ्तार अभियुक्ता अन्नू पत्नी चेतन उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि मै अपने प्रेमी के कहने पर अपनी तीन बेटियो को चुहे मारने वाली दवा को खाने में मिलाकर दे दिया जिससे 02 बच्ची बच गयी और 01 बच्ची की मृत्यु हो गयी ।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्ता का नाम व पता-
1.अन्नू पत्नी चेतन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बुढ़ानपुर थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर
2.का0 रवि राय थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर
3.का0 शशिभूषण शर्मा थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर
4.म0का0 रेशमा कुमारी थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना प्रारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.