Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर लेखपाल प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

ब्यूरो 09-09-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240909-WA0005

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला पंचायत सभागार मे लेखपाल प्रशिक्षण कार्यक्रम 2024-25 नवनियुक्त लेखपालों के प्रशिक्षण सत्र का मॉ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण सत्र में लेखपालों को संबोधित करते हुए कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग व प्रशासन की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा में लेखपालों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी लेखपालों से अपने सकारात्मक कार्यों से आमजनमानस को सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और समाज के हित में कार्य करने के साथ ही ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुत सौभाग्य की बात है कि आप सभी को जनता के बीच रहकर उनकी सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। बिना किसी शर्त के सम्मानपूर्वक अपनी सेवाएं दें। किसी के दबाव में आकर या प्रलोभन में पड़़कर कभी कोई गलत कार्य न करें और अपनी रिपोर्ट ससमय व सही लगायें, जिससे कि आगे की कार्यवाही तेजी से हो सके और आमजनमानस को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो सिखाया जाए उसे पूरी मेहनत और लगन से सीखने का प्रयास करें, अच्छा प्रदर्शन करें, जो भी कार्य आपको दिए जाएं उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निवर्हन करें। अंश निर्धारण, जमीन की पैमाइश, खसरा-खतौनी, पट्टे का सत्यापन इत्यादि को गहनता से सीखें, जिससे फील्ड में काम पूरी निष्पक्षता व मजबूती से कर सकेंगे। कुल 173 लेखपालों को प्रशिक्षण दिया गया यह प्रशिक्षण एक वर्षीय है जिसमें 06 माह प्रशिक्षण तथा 06 माह फिल्ड वर्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना की आवेदन तिथि में बदलाव
Next: बीसीए की छात्रा ने विश्वविद्यालय में टॉप कर पूरे जनपद का नाम तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में किया रोशन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.