Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाढ़ का जायज़ा लेने पहुंचे पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह

ब्यूरो 19-09-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240919-WA0018

कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाके के बाढ़ प्रभावित गॉवों का गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की व्यथा सुनी तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि कर्मनाशा नदी का जलस्तर बुधवार की दोपहर से ही अचानक बढ़ने लगा तथा क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों के गाँवों में बाढ़ का पानी तीब्र गति से घुसने लगा तथा देखते ही देखते तटवर्ती ग्राम गायघाट, धुस्का, कसेरुवा बाढ़ से घिर गये तथा देवढ़ी गॉव तक पहुँच गया। जबकि जबुरना, घरोहिया, रोहुणा, घरोहिया सहित अन्य गॉवों के खेतों तक बाढ़ तेजी से फैल गया। कर्मनाशा नदी की भयावह विभीषिका से तटवर्ती इलाके के लोग बाढ़ से घिर गये तथा परेशनियों से जूझने लगे। सूचना मिलते ही प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बाढ़ प्रभावित गॉवों कसेरुवा, धुस्का, गायघाट सहित कई गावों का दौरा किया तथा बाढ़ पीड़ितों की व्यथा सुनी तथा विपत्ति की इस घड़ी में हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि गायघाट गॉव में बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल गया है तथा सम्पर्क मार्ग डूब गया है। पशुपालक अपने पशुओं को बचाने के लिए चारा लेकर सुरक्षित स्थान पर अपने पशुओं को बांधे हुए है। बाढ़ से ग्रामीणों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। धुस्का गॉव में मुसहर बस्ती सहित नदी किनारे मल्लाह बस्ती पूरी तरह से बाढ़ के चपेट में आ गई है। सभी पीड़ित लोग अपने घर-गृहस्थी का सामान व पशुओं को लेकर प्राथमिक विद्यालय पर शरण लिये हुए है। कसेरुवा गॉव चारों तरफ से घिर गया है। लोगों सुरक्षित स्थान पर अपना ठिकाना बनाये हुए है। एसडीएम अभिषेक कुमार की मौजूदगी में बाढ़ पीड़ितों को राशन बांटा गया। जहाँ नाव की कमी है वहाँ नाव की व्यवस्था कराई जायेगी। पीड़ितों की मदद में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। बाढ़ पीड़ितों का हर सम्भव मदद किया जा रहा है। उक्त मौके पर अनिल यादव, विकास सिंह, कामरान खाँ, नवीन राय, श्रवण गुप्ता, राहुल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 24.09.2024 को चयनित अभ्यर्थियों की सूची की जायेगी जारी
Next: स्वभाव स्वच्छता , संस्कार स्वच्छता थीम के तहत हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने की साफ सफाई

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.