Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वच्छता के बिना स्वस्थ मानव जीवन की कल्पना नही है संभव

ब्यूरो 24-09-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240923-WA0010

गाजीपुर।  जिला गंगा समिति द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के बैजलपुर ग्राम स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। स्वच्छता अभियान की थीम ‘‘स्वभाव स्वच्छता,संस्कार स्वच्छता‘‘ रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन तिवारीपुर का विशेष सहयोग रहा। भाजपा के युवा नेता पीयूष कुमार राय राय ने कहा कि स्वच्छता के बिना स्वस्थ मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, स्वच्छता को हमें अपने स्वभाव एवं संस्कार में अपनाना होगा तभी हम स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। समाजसेवी श्री रामराय कमलेश ने कहा कि जब तक स्वच्छता के प्रति लोग जागरुक नहीं होंगे तब तक यह अभियान चलता रहेगा, हम सभी को मिलकर अपने घर के आसपास कचरे को साफ करते रहना चाहिए। सभी लोगों ने स्वच्छता अभियान के पश्चात पौधा रोपित कर एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसके अंतर्गत समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य यादव, ग्राम प्रधान मुन्ना पटेल, नंद कुमार राय, राजेश राय पिंटू, पारसनाथ यादव, अमरनाथ राय आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम संबंधित अचल संपत्ति कुर्क
Next: फर्जी बिजली बिल को समाप्त करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे भाकपा कार्यकर्ता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.