Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

28 वें दीक्षान्त समारोह में राज्यपाल द्वारा वितरित किए गए 200 किट्स

ब्यूरो 25-09-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240924-WA0003

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षान्त समारोह में जनपद गाजीपुर के 200 आंगनबाड़ी केन्द्रो को सक्षम एवं सुविधा सम्पन्न बनाने हेतु खिलौना कुर्सी मेज से सम्बन्धित 200 किट्स का वितरण किया गया। उक्त 100 किट्स जिलाधिकारी स्तर से बैंकर्स तथा जनपद के लघु उद्योगपति जिसमें सुखबीर एग्रो तथा लार्ड डिस्टेलरी का सहयोग लेते हुए यथा सम्भव आगनबाड़ी केन्द्रो हेतु किट्स हेतु अनुरोध किया गया जिसके अन्तर्गत उक्त संस्थाओं द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पासिंबिलिटी (सी0एस0आर0) फण्ड से जनपद के प्रतिष्ठित बैंक यूनियन बैंक आफ इण्डिया गाजीपुर द्वारा 45 किट्स, एच0डी0एफ0सी0 बैंक द्वारा 22 किट्स, बैंक आफ बड़ौदा द्वारा 14 किट्स तथा इण्डियन आयल कॉर्पोरेशन लि0 द्वारा 04 किट्स, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि0 द्वारा 03 किट्स तथा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि0 द्वारा 03 किट्स सहित कुल 100 किट्स प्राप्त कराते हुए तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा 100 किट्स सहित कुल 200 किट्स का महामहिम राज्यपाल के दीक्षान्त समारोह में वितरण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया गया। इस किट्स में बाल सुलभ टेबल, कुर्सी, खिलौना सहित 16 समानों की किट्स बनाकर संस्थाओं द्वारा प्राप्त कराया गया है।

उक्त समारोह में महामहिम राज्यपाल महोदया ने मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जनपद को किट्स प्रदान करने वाले बैंक के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रबंधक अग्रणी बैंक पीयुष कुमार परमार यूनियन बैंक आफ इण्डिया, बैंक आफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक जितेन्द्र कुमार तथा एच0डी0एफ0सी0 बैंक के प्रबंधक निशीकान्त राय, सुखवीर एग्रो के रोहित मौर्या तथा इण्डियन आयल कम्पनी के वरिष्ठ विक्रय अधिकारी जय प्रकाश को सम्मानित करते हुये प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इसके अलावा जनपद की 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा किट्स वितरण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। उक्त समारोह में जनपद के तरफ से मुख्य विकास अधिकारी महोदय संतोष कुमार वैश्य सहित सी0एस0आर0 के प्रतिनिधि तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी भी सम्मिलित रहंे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बैंक चेकिंग अभियान के तहत सभी बैंकों की सघनता से हुई जांच
Next: 40 अदद देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.