Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संशोधित समय-सारिणी निर्गत

ब्यूरो 26-09-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र् 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 09-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) योजनान्तगर्त आनलाईन आवेदन से लेकर वितरण हेतु संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गयी है, जिसमें शिक्षण संस्थाओ के द्वारा छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने की तिथि 15 जुलाई, 2024 से 15 अक्टूबर, 2024 निर्धारित है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षण संस्थान की फीस आदि का सत्यापन कर डिजिटल लॉक किये जाने की तिथि 15 जुलाई, 2024 से 25 अक्टूबर, 2024 निर्धारित है। छात्रो द्वारा आनलाइन आवेदन की तिथि 20 जुलाई, 2024 से 20 अक्टूबर, 2024 तक निर्धारित है। शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, 2024 है।

अतः उक्त सम्बन्ध में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 09-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) योजनान्तगर्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार समस्त कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा छात्रो को आवेदन की अंतिम तिथि को दृष्टिगत रखते हुए शत-प्रतिशत आवेदन भरे जाने हेतु समस्त छात्रो को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पाक्सो एक्ट सम्बन्धित वांछित नफर अभियुक्त गिरफ्तार
Next: निजी प्रशिक्षण संस्थानों में चतुर्थ चरण में प्रवेश प्रक्रिया की अन्तिम तिथि सुनिश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.