Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नही होने पर प्रस्तावित की जाएगी कार्यवाही

ब्यूरो 27-09-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240927-WA0030

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक रायफल क्लब सभागार सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि सम्बन्धित अधिकारी अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उन्नत ड्रोन टेक्नोलॉजी पर वर्कशाप का हुआ आयोजन
Next: स्वास्थ्य शिविर आयोजन में मलेरिया तथा डेंगू किट द्वारा हुई जांच

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.