Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

40 कन्याओ के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो 30-09-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240930-WA0022

गाजीपुर। भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प  के अन्तर्गत 21 जून से 04 अम्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरुकता अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 30.09.24 को कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने हेतु 40 कन्याओ का जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन महिला अस्पताल गाजीपुर में किया गया, जिसमें नवजात वालिकाओं की माताओ को बेबी किट, तौलिया एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। बेटी के जन्म पर सभी परिवार को शुभकामनाएं दी, साथ ही बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रसंसा करते हुए नवजात बच्चियों को उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, चकेरी उपरवार गाजीपुर में छात्राओ को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वें अपनी रक्षा स्वयं कर सके। कार्यक्रम में मुख्यचिकित्सा अधीक्षक डा० कुलदीप चौधरी जिला पिछडा वर्ग कल्याण आध्यकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना तथा वन स्टाप क्रेन्द प्रशासक प्रियंका प्रजापति, केस वर्कर, पैरामेडिकल स्टाफ व मल्टी स्टाफ एवं महिला अस्पताल की मैटर्न सहित अस्य स्टॉफ उपास्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होगी दौड़ प्रतियोगिता
Next: शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.