गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के जनपद गाजीपुर में उ0नि0 दयानंद यादव PNO 832090356 अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्ति हुए। पुलिस बल में इनके द्वारा कुल 39 वर्ष 06 माह 16 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया। जिन्हें श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अंग वस्त्र के साथ माला पहनाकर तथा बैग व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस बल में इनके योगदान के लिए पुलिस परिवार की ओर से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इनके उज्जवल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई।