Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

12 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत किया गया घोषित

ब्यूरो 02-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241002-WA0015

गाजीपुर।  महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जनपद के 12 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ समारोह के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ संगीता सिंह बलवंत द्वारा 12 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त होने पर ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
राज्यसभा सांसद डॉ संगीता सिंह बलवंत ने कहा कि टीबी गंभीर बीमारी है, जिसके उपचार में लापरवाही करने यह गंभीर रूप ले सकती है। इससे और भी लोग प्रभावित हो सकते हैं। उपचार का कोर्स पूरा करने पर टीबी को ठीक किया जा सकता है। इसकी रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अभी 12 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई हैं। जल्द ही जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के रूप में घोषित किया जाएगा। इसके लिए जनपद प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग संयुक्त प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं नगरपालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने टीबी मुक्त घोषित हुईं ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, सीएचओ समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ संगीता सिंह बलवंत और जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने 100 – 100 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण आहार और उपचार में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि प्रथम चरण में जनपद की 12 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त कर लिया गया है। अगले चरण में शेष 533 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। यहां स्क्रीनिंग कैंप लगाकर लोगों की जांच और उपचार किया जाएगा। साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को टीबी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि डा0 प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देश दीपक पाल, एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशूल मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ के एन चौधरी, एसीएम ओ डॉ सुजीत कुमार मिश्रा, एडीएमएलआर एवं एफआर, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, अनुराग, सुनील वर्मा, संजय यादव, रविप्रकाश, वैंकटेश एवं सभी अधिक्षक/ प्रभारी चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, सीएचओ, बीपीएम, बीसीपीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सफाई मित्रों को सम्मानित किए जाने हेतु जनपद स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन
Next: जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.