Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

J H G सम्रद्व माइक्रोसेवा फाउंडेशन की मीटिंग संपन्न

ब्यूरो 04-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241004-WA0003

गाजीपुर।  J H G सम्रद्व माइक्रोसेवा फाउंडेशन ने अपने बिस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज एक भव्य मीटिंग का आयोजन किया। यह मीटिंग शहर के माहेश्वरी रेस्टोरेंट, वंसीबाजार में सुबह 11 बजे से शुरू हुई। इस मीटिंग का उद्देश्य संस्था की योजनाओं और आगामी गतिविधियों पर चर्चा करना था। फाउंडेशन के सदस्यों ने विस्तार की संभावनाओं, नई योजनाओं और समुदाय के विकास के लिए संभावित सहयोगियों के साथ साझेदारी पर विचार-विमर्श किया। परिचय पत्र और नियुक्ति पत्र इत्यादि का वितरण करते हुए, फूलमलाओं से सम्मानित किया गया।

मीटिंग में सक्रिय सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यवसायियों ने भाग लिया। सभी ने फाउंडेशन की सामाजिक जिम्मेदारियों और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। सभा के अध्यक्ष ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य न केवल अपने बिस्तार की रूपरेखा तैयार करना है, बल्कि स्थानीय समुदाय के उत्थान में भी सक्रिय भूमिका निभाना है। फाउंडेशन की इस पहल से स्थानीय स्तर पर सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। इस तरह की मीटिंग्स भविष्य में भी आयोजित की जाएंगी, ताकि फाउंडेशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाया जा सके। इस मौके पर संजय कुमार सिंह सीएमडी, रवि प्रसाद केसरी एम डी, राजेंद्र सिंह डायरेक्टर, अनिल कुमार सिंह डायरेक्टर मार्केटिंग और सेल्स, जितेंद्र कुमार मार्केटिंग हेड, अनुज कुमार सिंह जोनल मैनेजर गाज़ीपुर, राजकुमार वर्मा डिविजनल मैनेजर बलिया, दीपिका यादव डिप्टी डायरेक्टर, डॉक्टर सिंहासन यादव असिस्टेंट जोनल ऑफिसर, उमाकांत यादव, संजय कुमार पाल, जेपी राय और आशीष कुमार गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में हुई सम्पन्न
Next: धारा 137(2),87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.