Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम हेतु विशेष अभियान अंतर्गत नमूने किए गए संग्रहित

ब्यूरो 04-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241004-WA0006

गाजीपुर।  आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदया गाजीपुर के आदेश पर डॉ0 दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर/आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में नवरात्रि पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे, मूगफली, साबूदाना, रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने व हानिकारक रसायनों से कृत्रिम रूप से पकाये गये फलों के भण्डारण/विक्रय को प्रतिबन्धित करने के उद्देश्य सें अभिसूचना आधारित प्रभावी विशेष अभियान चलाकर कुल 08 नमूना संग्रहित किया गया, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है- दिनांक 04.10.2024 को कालूपुर चट्टी सुहवल, गाजीपुर स्थित फेरी दुग्ध विक्रेता रंजीत सिंह यादव से भैस का दूध का 01 नमूना, कालूपुर चट्टी सुहवल, गाजीपुर स्थित फेरी दुग्ध विक्रेता रामआशीष यादव से मिश्रित दूध का 01 नमूना, कालूपुर चट्टी सुहवल, गाजीपुर स्थित फेरी दुग्ध विक्रेता आकाश पटेल से गाय का दूध का 01 नमूना, कालूपुर चट्टी सुहवल, गाजीपुर स्थित फेरी दुग्ध विक्रेता जितेन्द्र यादव से गाय का दूध का 01 नमूना, मिश्रबाजार गाजीपुर स्थित सुभाषचन्द्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से कुट्टू आटा का 01 नमूना, मिश्रबाजार गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान राधेश्याम किराना स्टोर से सिंघाड़ा आटा (हरि केशरी ब्राण्ड) का 01 नमूना, मिश्रबाजार गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान राजेश किराना स्टोर से सिंघाड़ा आटा (किंग स्टार ब्राण्ड) का 01 नमूना, मिश्रबाजार गाजीपुर स्थित नन्दलाल के प्रतिष्ठान से कुट्टू आटा का 01 नमूना लिया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ0 तूलिका शर्मा, गुलाबचन्द गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार कन्नौजिया, विरेन्द्र यादव एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गयी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टॉक शो विथ आइडल्स के माध्यम से छात्राओं को किया गया जागरूक
Next: एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.