Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हौसला बुलन्द चोर ने नगदी सहित गहनों पर किया हाथ साफ

ब्यूरो 13-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित अहीर टोली मुहल्ला में शनिवार की देर रात हौसला बुलन्द चोर ने एक मकान में घुसकर नगदी सहित गहनों पर हाथ साफ कर परिजनों को मारपीट कर घायल करते हुए फरार हो गया। कोतवाली में चोरी का नामजद तहरीर दिया गया।

तहरीर के अनुसार स्टेशन बाजार के अहीर टोली मुहल्ला निवासी रामाशंकर चौरसिया ने आरोप लगाया कि विजयादशमी पर्व पर परिवार के सभी लोग मेला घूमने गये थे तथा हम व हमारे भाई ओमप्रकाश चौरसिया दुकान पर थे। तभी मौके का लाभ उठाते हुए चोर घर में दाखिल होकर दो बक्से का ताला तोड़कर 70 हजार नगदी सहित हजारों रुपये का सोने का झुमका, नथुनी चुरा लिया तथा घर में कीमती सामान की तलाश कर रहा था। उसी दौरान मेला देखकर भाभी माया देवी व बहन चन्द्रावती घर पहुंची तो टूटा ताला व बिखरे सामान को देखकर घबराहट में घर के प्रत्येक कमरों को देखने लगी तभी चोरी कर रहे कांशीराम कालोनी निवासी छोटू पकड़ में आया। जिसे पकड़ने का प्रयास करने लगी, लेकिन हौसला बुलन्द चोर ने पीढ़ा से प्रहार कर भाभी को घायल कर दिया तथा शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी को भी दॉत काट कर घायल करते हुए फरार हो गया। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जॉच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रावण बाडा़ में दर्शाया गया राम रावण संवाद व युद्ध लीला
Next: बच्चों के मामूली विवाद में लोगों ने 10 वर्षीय नाबालिग को मार पीटकर किया घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पति पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

मड़हे से दो गाभिन भैंसें चोरी, घटनास्थल पर मिली संदिग्ध की साइकिल

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

बाइक पर ₹25 हजार की छूट का झांसा देकर ठगी, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 25-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.