Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिलेट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिलेंटस महोत्सव एवं रोड शो किया गया आयोजित

ब्यूरो 14-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241014-WA0006

गाजीपुर। कृषि विभाग द्वारा जनमानस में मिलेट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय एक दिवसीय मिलेंट्स महोत्सव एवं रोड शो का आयोजन पी.जी. कालेज से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी नेे फीता काटकर, कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा बाईक सवार कर्मचारी एवं पैदल कृषक तथा महिलाओ द्वारा जागरूकता लाने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि श्री अन्न में पोषक तत्वों का भण्डार होता हैं, फाइबर व खनिज अधिक मात्रा में होते हैं। श्री अन्न उबड़-खाबड़ जमीन, कम उत्पादक जमीन एवं बिना उर्वरक के तथा वहाँ भी उगाया जा सकता हैं जहाँ सिंचाई की सुविधा नही है। जनपद में लगभग 18 हजार हैं० में बाजार की खेती की जाती है। जिसके खरीद के लिए 6 बाजरा क्रय केन्द्र करण्डा, नन्दगंज, सादात मण्डी, जमानिया, यूसुफपुर मण्डी, करीमुद्दीनपुर मण्डी प्रस्तावित है। बाजरे के खरीद के लिए किसान भाई समय से पंजीकरण करा ले और अपने बाजरे को 2625.00 रू० प्रति कुं० की दर से बेच सकते है। यह बात जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अन्तर्गत आयोजित मिलेट्स महोत्सव में कही।
उप कृषि निदेशक ने बताया गया कि जनपद में कृषि विभाग द्वारा मिलेंट्स (श्री अन्न) को बढ़ावा देने के लिए कृषकों में इस वर्ष खरीफ में कुल 9.6 कुंतल ज्वार, 27.02 कुंतल सांवा, 29.28 कुंतल मन्दुआ के मिनीकिट किसानों में निःशुल्क वितरण भी किया गया है। भारत सरकार एवं उ०प्र० सरकार के सहयोग से मिलेट्स को बढ़ावा देने का कार्यक्रम चल रहा है। वर्ष 2023-24 में 23 प्रतिशत श्री अन्न का निर्यात किया गया है और विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई। जनपद गाजीपुर नदियों से घिरा क्षेत्र होने के कारण किसान नदियों के तटवर्ती एवं जोखिम भरे क्षेत्रों में श्री अन्न की खेती कर रहे है। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विकास पालक अभिकरण, दोनो कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषक उत्पादक संगठन के सदस्य और बडी संख्या में महिलाओं ने रोड शो में सहभागिता की पूरे शहर में रोड शो के माध्यम से लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि व्यक्ति भोज्य पदार्थों में इसको शामिल करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्रेडिट फ्रेमवर्क फॉर 4 ईयर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के तहत हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बैठक हुई आयोजित
Next: सकलेनाबाद ऐतिहासिक भरत मिलाप हुआ संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.