Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षार्थियों का राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा( जे.आर.एफ.) में हुआ चयन

ब्यूरो 18-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241018-WA0004

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर के हिंदी विभाग की छात्रा रेशू उपाध्याय एवं भूगोल विभाग के छात्र समीर यादव ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जे.आर.एफ. परीक्षा उत्तीर्ण होने पर महाविद्यालय परिवार ने खुशी जताकर छात्र को सम्मानित किया। महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.श्रीनिवास सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री और आईक्यूएसी प्रभारी प्रो.डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि हिंदी विभाग में एमए हिंदी की छात्रा रेशू उपाध्याय एवं भूगोल विभाग के छात्र समीर यादव ने अपनी मेहनत के बल पर एमए परीक्षा प्रथम श्रेणी और नेट/जे. आर. एफ. परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने बताया कि रेशू उपाध्याय ने भी बगैर कोचिंग के सफलता पाई है। वही छात्रा रेशू ने बताया कि नियमित पढ़ाई करके हर कोई मुकाम तक पहुंच सकता है। बताते चले कि महाविद्यालय के राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में अन्य सफल छात्रो में जिन्होंने इस परीक्षा में विद्यावाचस्पति ऐडमिशन हेतु अर्ह हुए हैं उनमें कात्यायनी उपाध्याय,रोजी आदि रहे हैं।

इस दौरान महाविद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कला संकाय प्रमुख डॉ.संजय कुमार सिंह, डॉ. अंगद तिवारी, डॉ. लाल चंद पाल, डॉ. अमित कुमार, प्रदीप कुमार मनोज कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, कमलेश प्रसाद रिया शर्मा श्रेया सिंह आदि मौजूद रहे। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी सहायक आचार्य हिंदी डां अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपनो की अंतिम विदाई पर अर्थी को कांधा देकर अब शमशान तक जाने लगी बेटियां
Next: डीएम- एसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.