Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बीजशोधन के प्रति कृषकों में जागरूकता की आवश्यकता- जिला कृषि अधिकारी

ब्यूरो 19-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जनपद के समस्त किसान भाईयों को सूचित किया है कि फसलो को प्रतिवर्ष खरपतवारों, रोगो तथा चूहो से अनुमानतः 15 से 20 प्रति0 क्षति होती है। खरपतवारों के बाद सबसे अधिक क्षति रोगो से होती हैै। कभी-कभी रोग महामारी का रूप ले लेते हैं और शत-प्रतिशत फसल नष्ट हो जाती है। फसलो में रोग बीज, मृदा, वायु, जल एवं कीटो के द्वारा फैलते है। बीज जनित/ भूमि जनित रोगो से बचाव हेतु रबी 2024-25 में बोई जाने वाली फसलों में बीजशोधन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। बीजशोधन द्वारा फसलो को रोगो से सुरक्षित कर अधिक पैदावार ली जा सकती है। जिससे कृषको की आय दोगुनी करने व उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। बीजशोधन के प्रति कृषकों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से रबी 2024-25 की प्रमुख फसलो में शत-प्रतिशत बीजशोधन कराने हेतु दिनांक 16.10.2024 से 15.11.2024 तक इस कार्य को अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत कृषकों को बीजशोधन के महत्व की जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जायेगा तथा बीजशोधक रसायनों की जानकारी दी जायेगी। किसान भाई रबी में मुख्यतः गेहूॅं के अलावा दलहनी फसलों मे चना, मटर एवं मसूर तथा तिलहनी फसलो में राई/सरसों की खेती करते है। दलहनी फसलो मे चना एवं मटर में बीजजनित रोगो से बचाव के लिये थीरम 75 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 2.5 ग्राम या मैकोजेब 75 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 3 ग्राम या ट्राइकोडर्मा 4 ग्राम अथवा थीरम 75 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 2 ग्राम़ कार्बेन्डाजिम 50 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 की 1 ग्राम मात्रा प्रति किग्रा बीज की दर से बीज बोने से पूर्व शोधित करना चाहिए बीजशोधन कल्चर द्वारा बीज उपचारित करने से पूर्व करना चाहिए। एक पैकेट (200 ग्राम) राईजोबियम कल्चर से 10 किग्रा चना अथवा मटर का बीज उपचारित किया जाता है। राई/सरसो के बीज शोधन के लिए थीरम 75 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 2.5 ग्राम/किग्रा बीज की दर से उपचारित करते है। राई/सरसों में गेरूई एवं तुलाशिता रोग के बचाव के लिए मैटालाक्सिल 1.5 ग्राम/ किग्रा बीज की दर से बीज को उपचारित करना चाहिए। गेहॅं की फसल में अनेक प्रकार के बीज जनित रोग जैसे अनावृत, कण्डुआ, करनालबन्ट आदि का प्रकोप होता है। इनकी रोगथाम के लिए ट्राइकोडर्मा 4 ग्राम, कार्बोक्सिन 2ग्राम, थीरम 2.5 ग्राम प्रति0 किग्रा बीज की दर से अथवा थीरम 75 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 2 ग्राम  कार्बेन्डाजिम 50 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 की 1 ग्राम मात्रा प्रति किग्रा बीज की दर से बीज बोने से पूर्व शोधित करना चाहिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम- एसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
Next: आई0टी0आई0 चतुर्थ चरण में प्रवेश प्रक्रिया की अन्तिम तिथि निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.