Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लेखपालों का उत्पीड़न करने मात्र का जरिया बन चुका है एंटी करप्शन कार्यवाही

ब्यूरो 20-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया। तहसीलों में तैनात लेखपालों पर एंटी करप्शन द्वारा की गई कार्रवाई और ट्रेपिंग मामले को लेकर लेखपाल संघ अब लामबंद हो गया है। संघ ने एंटी करप्शन ब्यूरो पर जबरन ट्रेपिंग का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। संघ का कहना है कि लेखपालों का उत्पीड़न किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, मंत्री मंतोष कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारी है, जिसका संबंध जनता से होता है, जनता के भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याएं लेखपाल के पास आती है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के विवाद के निस्तारण में किसी एक पक्ष का असन्तुष्ट होना तय है, असन्तुष्ट पक्ष अतिक्रमण की स्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर लेखपाल से दुश्मनी ठान लेता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एंटी करप्शन कार्यालय जा कर सामान्य शिकायत के आधार पर वास्तविक तथ्यों के परीक्षण किए बगैर शिकायतकर्ता को उकसा कर स्वयं बोलकर शिकायत प्रार्थना पत्र लिखवाया जाता है और गिरफ्तार किया जाता है। शासन प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की फर्जी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। इस दौरान रमेश कुमार, राजकुमार, ईश्वर कुमार, नीलेश कुमार, नितेश कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्लेसमेंट डे में विभिन्न कम्पनिया करेंगी प्रतिभाग करेंगी
Next: करवा चौथ पर्व को लेकर गुलज़ार रहे बाजार

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.