Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

ब्यूरो 22-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241022-WA0003

गाजीपुर। जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति निगरानी समिति ( DLIMC ) की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की गयी जिसमें कमेटी के सदस्य सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, गाजीपुर, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, गाजीपुर डी०आई०ओ० एन०आई०सी०, गाजीपुर, जी०एम०/ टी०डी०एम० बी०एस०एन०एल० गाजीपुर, एवं बी-पैक्स की ओर से मनियां (गदौरा) एवं महेशपुर समिति सचिव द्वारा भाग लिया गया। कमेटी के सदस्य संयोजक सचिव/मुख्यकार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लि०, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 182 समितियां है जिनमें से 16 समितियां परिसमापनाधीन है शेष 166 समितियों में प्रथम चरण में 16 समितियां, द्वितीय चरण में 14 समितियां एवं तृतीय चरण में 76 समितियों का कम्प्यूटराइजेशन हेतु जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति निगरानी समिति ( DLIMC ) द्वारा चयन किया गया है। शेष 60 समितियों में से 17 समितियां जो तृतीय चरण में अनुमोदन होने से रह गयी थी, उनका चयन आज दिनांक 22.10.2024 की बैठक में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बंध में अवगत कराया कि जनपद की 123 समितियां कम्प्यूटराइजेशन करायी जा रही है। कम्प्यूटराइजेशन होने के उपरान्त समितियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आयेगी जिससे समितियों में गबन झाड, आदि गतिविधियों पर अंकुश लगेगा तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से जनपद स्तर, शासन स्तर एवं भारत सरकार द्वारा देखा जा सकेगा। समिति के सदस्यों को अपना ऋण वितरण एवं खाद, बीज एवं उर्वरक कार्य कराने में भी सुविधा होगी। भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुरूप सभी समितियां बहुउद्देशीय समिति के रूप में कार्य करने की योजना है जिसके अन्तर्गत बी-पैक्स खाद-बीज, ऋण वितरण के साथ-साथ सहज जन सेवा केन्द्र, जन औषधि केन्द्र, उपभोक्ता व्यवसाय, गैस, पेट्रोल पम्प एवं अन्य कार्य समिति के कार्यक्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार आदि का कार्य करने हेतु स्वतन्त्र है। समिति के नये बायलाज के अनुसार समिति अपना व्यवसाय करने के लिए स्वतन्त्र है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विभिन्न विद्यालयों में बाल विवाह व बाल श्रम के विरुद्ध जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
Next: तेरहवीं भोज में अवैध तमंचे से युवक ने किया हवाई फायर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.