Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किया गया वितरित

ब्यूरो 24-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241024-WA0001

गाजीपुर।  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को आज दिनांक 24-10-2024 को पूर्वान्ह 11.00 विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया है, जिसमें जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधि में श्रीमती सपना सिंह मा०अध्यक्ष, जिला पंचायत जनपद-गाजीपुर, श्रीमती सरिता अग्रवाल मा०अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जनपद-गाजीपुर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं व जिला स्तरीय अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर उपस्थित रहे। जनपद गाजीपुर के कुल 08 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी(स०क०) में से केवल 07 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए उपस्थित थे। आज दिनांक 24-10-2024 को ही मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश में नवचयनित अभ्यर्थियों को लोक भवन स्थित सभागार, लखनऊ नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया है उसी क्रम में जनपद के कुल 07 चयनित अभ्यर्थियों को जनपद स्तर से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है, चयनित अभ्यर्थियों में अरविन्द गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता, दिव्यांश राय पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद राय, पियूष कुमार दूबे पुत्र कन्हैया लाल दूबे, सुश्री शशिबाला पुत्री संतूराम, रणवीर शास्त्री पुत्र श्रीराम शास्त्री, दिलीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र, संतोष कुमार कुशवाहा पुत्र जयनारायण सिंह कुशवाहा लोगो द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा शुभकामनाओं और सत्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दहेज उत्पीड़न के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.