Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समस्त बकाया देय कर एक बार में करना होगा जमा

ब्यूरो 11-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन), रमेश चन्द्र श्रीवास्ताव ने सूचित किया है कि प्रमुख सचिव, परिवहन उत्तर प्रदेश शासन, परिवहन अनुभाग-4 लखनऊ द्वारा दिनांक 06.11.2024 को अथवा उसके पूर्व पंजीकृत यानों पर देय कर पर लागू जुर्माना (शास्ति) को समाप्त करने हेतु अधिसूचना जारी की गयी है । अधिसूचना के मुख्य बिन्दु आवेदक अधिसूचना, जो कि दिनांक 06.11.2024 को जारी की गयी है, के तीन माह के अन्दर ( 05.02.2025) तक परिवहन कार्यालय में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)/कराधान अधिकारी के समक्ष आवेदक प्रस्तुत कर सकता है। आवेदन के साथ 7500 किग्रा के वाहन हेतु आवेदन शुल्क रु० 200/- तथा 7500 किग्रा से अधिक भारी वाहन हेतु आवेदन शुल्क रु० 500/- जमा करना होगा, समस्त बकायेदारों के ऐसे प्रकरण भी जो मा० न्यायालय, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), उप परिवहन आयुक्त (यात्री कर) के स्तर पर लम्बित हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं परन्तु कर जमा कराने के पूर्व उन्हें सम्बन्धि न्यायालय /अधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अनुमति लेनी होगी। ऐसे प्रकरण जिनमें वाहन वित्त पोषक द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है या उनके विरुद्ध वसूली प्रमाण पत्र जारी हैं वे भी योजना के पात्र है। समस्त बकाया देय कर एक बार में जमा करना होगा। यह अधिसूचना परिवहन विभाग की वेब साइट http://uptransport-gov-in-en-us/ पर उपलब्ध है। इस सम्बन्ध में बकायेदारों को पृथक से सूचना नहीं दी जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलो पर पदाभिहित अधिकारियों द्वारा प्राप्त किये जायेंगे दस्तावेज़
Next: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई वित्त आयोग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.