Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सख्ती के साथ हुई वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी सीज चार का हुआ चालान

ब्यूरो 12-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241112-WA0013

जमानिया। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व संदिग्ध लोगों की तलाश में वाहन चेकिंग पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें करीब 18 वाहनों की चेकिंग की गई चार चालान और एक वाहन को सीज किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण तिवारी ने बिन्द मोड तिराहे पर अपनी मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग कराई। वहीं अधीनस्थ को दिशा-निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में जाम नहीं लगना चाहिए। वही उन्होंने चेकिंग के दौरान एक नाबालिग को स्कूटी चलाते पकड़ा। जिस पर उन्होंने पहले उसे समझाया फिर उसके पिता को मौके पर बुलवाया। जब तक चेकिंग चलता रहा तब तक वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा और अलग अलग रास्तों को पकड़ कर निकलते नजर आए। वही कई दो पहिया वाहन चालक चेकिंग होता देख पहले ही रुक गए। इस संबंध में सीओ राम कृष्ण तिवारी ने बताया कि वाहन चेकिंग की गई है। यह रूटीन कार्य है। लगातार वाहन चेकिंग की कार्रवाई चलती रहेगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक आशेष नाथ सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु द्वितीय चरण की समय सारणी की गई निर्गत
Next: 72 एनसीसी कैडेट्स के साथ शुरू हुआ पीएम रैली एनसीसी विशेष नौकायन अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.