Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाल दिवस कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चो को पुरस्कृत करने के साथ ही बाल अधिकारों के विषय में किया गया जागरूक

ब्यूरो 14-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241114-WA0061

गाजीपुर। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस- 5.0 के बाल कार्निवाल गतिविधि के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार बाल दिवस के अवसर पर रेड रोज पब्लिक स्कूल, बसनिया, भांवरकोल में विशिष्ट अतिथि/मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं ए0डी0जी0 श्री विजय कुमार उप जिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक एल0ए0डी0सी0एस0 लीगल और डिफेंस सर्विस काउंसिल रतन जी श्रीवास्तव, जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, भांवरकोल थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के रूप में उपस्थित हो कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो को उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया गया साथ ही उनके बाल अधिकारों के विषय में बताते हुए किस प्रकार वह स्वयं अथवा दूसरो की सहायता कर सकते है इसके विषय में भी जानकारी दी गयी साथ ही उप जिलाधिकारी द्वारा बच्चो को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके द्वारा सभी प्रकार से उनको सदैव सहयोग प्रदान करने की बात कही गयी, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा विभाग की समस्त योजनाओं स्पॉन्सरशिप योजना कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना सामान्य, बाल अपराध पाक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, टोल फ्री नंबर इत्यादि के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मुक्तीनाथ राय, वन स्टॉप सेंटर से सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, संरक्षण अधिकारी श्रीमती गीता श्रीवास्तव, चाइल्डलाइन काउंसलर गौरव कुमार वर्मा व विद्यालय के समस्त अध्यापिका,बच्चे आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस
Next: धूमधाम से मनाया गया लेखपाल संघ स्थापना दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.