Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएपी की जगह नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का प्रयोग है अधिक उपयोगी – जिला कृषि अधिकारी

ब्यूरो 14-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि डीएपी में 18 प्रतिशत नाइट्रोजन और 46 प्रतिशत फास्फोरस होता है। लेकिन 155 प्रतिशत नाइट्रोजन और 395 प्रतिशत फास्फोरस मिट्टी और पारी को मिलता है। शेष नाइट्रोजन व फास्फोरस मृदा में अघुलनशील अवस्था में व्यर्थ हो जाता है। यहीं व्यर्थ फोरस धीरे-धीरे मृदा को बंजर बना देता है। डीएपी के अधिक मात्रा मे प्रयोग से मृदा का पीएच भी बढ़ता है जिससे अन्य पोषक तत्वों को ग्रहण करने की क्षमता में कमी आती है। डीएपी के घुलने से अमोनिया गैस का स्राव होता है जो नव अंकुरित बीज की जड़ों के विकास को धीमा कर देता है। डीएपी अन्य फास्फेटिक उर्वरक से महंगा है इसमें केवल नाइट्रोजन व फास्फोरस ही पाए जाते है। किसान भाई गेहूं बुवाई के समय दानेदार डीएपी की जगह नैनो डीएपी से बीज का उपचार करें। इससे फास्फोरस सीधे पौधों की जड़ों में उपलब्ध हो जाता है और उत्पादन में वृद्धि होती है। नैनो डीएपी दानेदार डीएपी से सस्ता भी पड़ता है। किसान सब्जी. केला व अन्य फसल में डीएपी की जगह नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का प्रयोग करें। रबी फसलों गेहूं, मसूर, सरसों, चना, मटर, लाही आलू आदि में डीएपी के स्थान पर एनपीके जिंकेटेड व बोरोनेटेड सिंगल सुपर फास्फेट का प्रयोग फसल की गुणवत्ता उपज व रोग प्रतिरोधक क्षमता की दृष्टि से कहीं अधिक उपयोगी है। एनपीके व सिंगल सुपर फास्फेट डीएपी से सस्ता पड़ता है जिससे उत्पादन लागत में कमी आती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: व्यापारियों के हर समस्याओं को ब्लॉक व जिला स्तर पर निस्तारण कराना होगा मुख्य उद्देश्य
Next: हिन्दी विभाग एवं शोध अध्ययन केन्द्र के तत्वाधान में विचारगोष्ठी का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.