Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रामीण खेल लीग ग्रामीण प्रतिभाओ को निखारने का है एक सुनहरा कदम- ब्लॉक प्रमुख

ब्यूरो 16-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241116-WA0037

गाजीपुर।  युवा कल्याण विभाग एवं खेल संघ के समन्वय से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी रवि शंकर प्रसाद द्वारा विकास खंड भावरकोल के ग्रामीण स्टेडियम शेरपुर मे किया गया।दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख मुन्ना राय ने वॉलीबॉल व एथलेटिक्स प्रतियोगिता के साथ किया।आयोजित प्रतियोगिताओं मे एथलेटिक्स जूनियर 100 मीटर मे रोहित यादव वीरपुर प्रथम, 400 मीटर मे साजिद अंसारी वीरपुर प्रथम, 200 मीटर मे विशाल पुत्र मोदमा राम, 1500 मीटर मे योगेश यादव प्रथम रहे वही बालिका वर्ग मे 200 मीटर मे सुरभि राय प्रथम रही।सबजूनियर वर्ग 100 मे अमरेश कुमार शेरपुर प्रथम 800 मीटर मे संदीप शेरपुर प्रथम रहे। सबजूनियर वॉलीबॉल बालक वर्ग मे अनीश गुप्ता व टीम सुखडेहरा प्रथम व तरुण राय व टीम शेरपुर द्वितीय रही। सबजूनियर वॉलीबॉल बालिका वर्ग मे अपर्णा उपाध्याय व टीम शेरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।ब्लॉक प्रमुख मुन्ना राय ने पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। ग्रामीण खेल लीग ग्रामीण प्रतिभाओ को निखारने का एक सुनहरा कदम है जिससे नयी प्रतिभाओ को आगे आने का अवसर मिल रहा है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम एसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
Next: 17 नवंबर से शुरू होगी अभिनय, नृत्‍य एवं शार्ट फिल्‍म निर्माण प्रशिक्षण शिविर

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.