जमानिया। पुलिस द्वारा धारा 69/89 बीएनएस के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उप-निरीक्षक भूपेशचंद्र कुशवाहा व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ताजपुर मांझा से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया। जहां पुलिस ने रोहित जायसवाल निवासी बेटावर कला को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई और जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि ताजपुर मांझा गांव के पास से रोहित की गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।