Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आग़ाज़ 2024 , ” मातृशक्ति” कार्यक्रम में सनशाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

ब्यूरो 19-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241119-WA0013

जमानियां। के कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल ने 18 नवंबर 2024 को अपना 17वां वार्षिकोत्सव “आगाज 2024” बड़े ही भव्य और रंगारंग तरीके से मनाया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) राम मोहन पाठक और विशिष्ट अतिथि बॉलीवुड अभिनेता मोहम्मद बेहजाद खान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें उनकी प्रतिभा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटे बच्चों की प्रस्तुतियां जैसे ‘ममता की छांव’ और ‘पंजाबी बीट्स’ कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। हिंदी में प्रस्तुत हास्य नाटक ने दर्शकों को खूब हंसाया, जबकि अंग्रेजी नाटक ‘इक्वल हाफ’ ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार किया और लोगों को सोचने पर मजबूर किया। अन्य प्रस्तुतियों में जिंगल डांस, ट्रोन डांस, प्रॉप डांस और बॉलीवुड डांस ने समारोह में रंग भर दिए। कार्यक्रम की थीम “मातृशक्ति” पर आधारित रही, और इसी थीम पर प्रस्तुत ‘मेलो ड्रामा’ ने दर्शकों की भरपूर सराहना पाई।

सम्मान और पुरस्कार वितरण:- कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह और मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) राम मोहन पाठक ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, घड़ी, साइकिल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा, मंजूर साइकिल स्टोर्स के मालिक जुनैद आलम खान ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में जनपद की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली तृप्ति सिंह और सत्र 2023-24 में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्राप्ति मौर्या को साइकिल उपहार स्वरूप प्रदान की।                                सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति:-                        कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। उपस्थित प्रमुख अतिथियों में पूर्व निदेशक ऑल इंडिया रेडियो वाराणसी वी. के. सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जायसवाल‚ ब्लॉक प्रमुख मनीषा कुशवाहा सहित कई विद्‍यालय के प्रबंधक एवं विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल रहे।      आभार और समापन:-                                        समारोह का संचालन शिक्षक महेश्वर नाथ सिंह ने कुशलतापूर्वक किया और अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजक था बल्कि छात्रों की प्रतिभा और परिश्रम को भी उजागर करता हुआ अविस्मरणीय बन गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: थानाध्यक्षों द्वारा रूट मार्च कर लिया गया सुरक्षा का जायजा
Next: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.