Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसान दिवस की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 20-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241120-WA0071

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की उपस्थिति में विकास भवन के सभा कक्ष में किसान दिवस की बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें विभिन्न विभाागो के अधिकारी/कर्मचारी तथा प्रत्येक विकास खण्ड के प्रगतिशिल कृषको ने प्रतिभाग किया। बैठक मे जिलाधिकारी ने पिछली किसान दिवस की परिपालन आख्या एवं कार्यवृत्ति के बारे में जानकारी ली जिसपर उपनिदेशक कृषि द्वारा परिपालन आख्या विस्तार से पढ़ा गया ।

बैठक के दौरान उपस्थित कृषको ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसमे कृषक विनोद राय खरडीहां ने विद्युत सम्बन्धित समस्या, अनिल यादव विकास खण्ड सदर ने नलकूल संख्या-112 की समस्या एवं इसके अलावा अन्य किसानो ने धान क्रय केन्द्र पर क्रय की समस्या, खाद/उर्वरक समितियों पर उपलब्धता के सम्बन्ध मे समस्या, कृषि विभाग मे निवेश केन्द्रो पर बीज की उपलब्धता की समस्या, मगई नदी की समस्या से अवगत कराया गया। जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को किसान बन्धुओ की समस्या को प्राथमिकता के तौर पर समाधान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानो से कहा कि वे अपने-अपने खेतो मे पराली न जलाये इसके लिए कृषि विभाग से वेस्ट डीकम्पोजर लेकर प्रयोग मे लाये एवं किसान डी ए पी आवश्यकतानुसार ही लें। बैठक मे उप निदेशक कृषि अतीन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला अग्रणी प्रबन्धक पी एस परमार, हेड कृषि वैज्ञानिक डा0 वी0के0 सिंह, एवं के0वी0के गाजीपुर उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन
Next: महिला बन्दियों को व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण कराई जाए उपलब्ध- उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.