Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला सुरक्षा प्रथम प्राथमिकता

ब्यूरो 27-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241127-WA0005

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती गीता बिन्द ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा सुनवाई के क्रम में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह में पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई किया। सुनवाई के दौरान मा0 सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान सदस्य महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बंधित अनेक प्रकरण आया जिस पर मा0 सदस्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों को मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।

सुनवाई के दौरान 8 शिकायत पत्र प्राप्त हुए शिकायत पत्रो का मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि अधिकारी किसी भी शिकायत को मौके पर जाकर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं यदि निस्तारण में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो प्रशासन का सहयोग लेकर दोषी के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मा0 सदस्य ने जिला महिला चिकित्सालय, आगनबाड़ी केन्द्र प्रसादपुर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला मा0 सदस्य ने महिला चिकित्सालय मे कन्या जन्मोत्सव मनाया जिसमे बच्चियों को बेबीकिट, कपड़ा व मिठाई आदि का वितरण किया । आगनबाड़ी केन्द्र प्रसादपुर मे साफ-सफाई का निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होने जिला चिकित्सालय भ्रमण कर अधिकारियेां को आवश्यक निर्देश एवं जिला कारागार मे महिला बंदियों से मिलकर उनका हाल जाना। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी , जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एम के सिंह, महिला थानाध्यक्ष नीलम मिश्रा, जिला संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव, सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, बी ई ओ नगर मिनहाज आलम, प्रभारी ए डी ओ रमेश कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता आभा कुशवाहा, डी एच डब्ल्यू ओ पारस नाथ एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीन दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Next: 2266 विद्यालयों में परख ऐप के माध्यम से निपुण एसेसमेंट टेस्ट सकुशल संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.