Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रेड लाइसेंस शुल्क की दर निर्धारण पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा

ब्यूरो 30-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241130-WA0069

जमानिया। नगर पालिका की ओर से नगर में संचालित सभी छोटे—बडे दुकानों पर ट्रेड लाइसेंस शुल्क की दरें निर्धारित की गई है। जिसके विरोध में व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर विरोध दर्ज कराया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जायसवाल एवं समाजसेवी नारायण दास चौरसिया ने उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि नगर पालिका में अधिकतर छोटे व्यवसायी है। जो किसी तरह से दुकान की आय से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है। नगर पालिका की ओर से लगाए गए इस कर से व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और उनके समक्ष समस्या खड़ी हो जाएगी। आरोप है कि नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक में फर्जी तरीके से प्रस्ताव पारित कराकर इसे लागू कराया गया है। व्यापारियों ने पत्रक के माध्यम से चेताया कि यदि इसे वापस नहीं किया गया तो 07 तारीख को नगर के रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिस पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर शंकर गोस्वामी‚ विन्ध्याचल शर्मा‚ विकास जायसवाल‚ सुरेंद्र चौधरी‚ पंकज कुमार निगम‚ विरेन्द्र कुमार सिंह‚ राकेश जायसवाल‚ रजत जायसवाल‚ अजय‚ कुंदन‚ मनीष यादव‚ संतोष गुप्ता‚ अशोक यादव‚ उपेन्द्र यादव‚ योगेश कुमार‚ गोपाल‚ लाखन वर्मा‚ मनीष जायसवाल‚ बृजेश जायसवाल‚ जगदीश वर्मा‚ कुशवाहा मिस्त्री आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक द्वारा NCC व NSS के छात्रों के साथ निकाली गई यातायात जागरूकता रैली
Next: सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों के नवाचारों की सराहना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.