Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम शुरू, क्विज़ एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लेंगे युवा

ब्यूरो 02-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241202-WA0019

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर के समस्त छात्र-छात्राओं को नेशनल यूथ फेस्टिवल में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान कर रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से माय भारत इनिशिएटिव के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर से माय भारत पोर्टल पर आयोजित किया जाएगा। पहला चरण-विकसित भारत प्रश्नोत्तरी है। इसके अंतर्गत मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म पर 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाली डिजिटल क्विज में 15 से 29 वर्ष की आयु के ही लोग भाग लेंगे। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत के उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी। दूसरा चरण निबंध और ब्लॉक लेखन में पिछले चरण की विजेता लगभग 10 चुने गए विषयों जैसे विकसित भारत के लिए तकनीक, विकसित भारत के लिए युवा को सशक्त बनाना आदि पर निबंध प्रस्तुत करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके विचार परीलक्षित होंगे। यह प्रतियोगिता माय भारत पोर्टल पर आयोजित की जाएगी। उक्त कार्यक्रम की रुपरेखा के क्रम में महाविद्यालय के सभी स्नातक कला वर्ग, विज्ञान वर्ग, परास्नातक भूगोल, हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र के छात्र छात्राएं इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभाग में विजेता शिक्षार्थियों को प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान वाले को पचहत्तर हजार रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पचास हजार रुपए की धनराशि तथा साथ ही साथ कुल दो सौ प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान करने की व्यवस्था है। संयोजक प्रो शास्त्री ने बताया कि इच्छुक विज्ञान संकाय के शिक्षार्थी प्रो अरुण कुमार कला संकाय के शिक्षार्थी इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह अथवा हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अभिषेक तिवारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अभिषेक तिवारी सहायक आचार्य हिंदी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर कीमती सामानो के साथ रफूचक्कर हुए गैंग का पर्दाफाश
Next: शराब की नशे में धुत युवकों ने मारपीट कर एक को किया घायल, दी जान मारने की धमकी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.