Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

व्यक्ति नहीं, विचार थे गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद

ब्यूरो 03-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241203-WA0015

गाजीपुर। संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में न केवल संविधान का निर्माण हुआ,वरन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संविधान का निर्माण संविधान समिति के विद्वानों ने किया। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारतवर्ष का संविधान पूर्ण और पुष्ट है। ये बातें भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर नगर के चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय शक्ति सिंह ने कही। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद ने न केवल भारत को आजादी दिलाने के लिए संघर्ष किया,बल्कि संविधान के निर्माण से लेकर आजाद भारत को भी कुशल नेतृत्व दिया। आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ राजेंद्र प्रसाद की भूमिका अहम है।

पूर्व कुलपति एवं मुख्य वक्ता प्रो. हरिकेश सिंह ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को सादगी, सुचिता और स्वाभिमान की त्रिवेणी कहा। कार्यक्रम में उपस्थित गोरखपुर के महापौर आदरणीय मंगलेश ने कहा कि कायस्थ कुलोदभव डॉ राजेंद्र प्रसाद देश की गरिमा के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे, उन्होंने निष्पक्ष रहकर आजीवन देश सेवा की। डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरीघाट द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘‘भारतीय संविधान के निर्माण में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की भूमिका‘‘ रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शक्ति सिंह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं महापौर गोरखपुर मंगलेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत महामंत्री अजय श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया। स्वागत संबोधन जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं विषय प्रवर्तन प्रो. सानंद सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के कई बुद्धजीवियों ने विषय पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ‘अनंग‘ प्रोफेसर स्वामी सहजानंद पी. जी. कालेज ने किया एवं धन्यवाद-आभार शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने प्रकट किया। इस अवसर पर आनंद शंकर श्रीवास्तव, डॉ रामदुलारे, डॉ कृष्णानंद चतुर्वेदी, प्रो. अजय राय, डॉ. निवेदिता सिंह, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. रीतू श्रीवास्तव, डॉ. निरंजन यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकलांग नहीं दिव्यांग हैं अक्षम बच्चे, हर क्षेत्र में अग्रसर होने का हुनर व हौसला है इनमें- जिलाधिकारी
Next: नगर में विकास कार्यों को गति, कई सड़कों और नालियों का उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.