Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानिया सेक्टर 4 में विकास को नई गति, ग्रामीण सड़कों का हॉट मिक्स प्लांट से निर्माण शुरू

ब्यूरो 05-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241205-WA0011

जमानिया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों—रसूलपुर, सरूझा, धनौता, फुल्ली, शेरपुर, शाहपुर आदि गांव को दरौली रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है। इस सड़क के निर्माण में हॉट मिक्स प्लांट, पेवर मशीन और प्रेशर रोलर जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। जिला पंचायत द्वारा इस परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद, निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसका गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य ने निरीक्षण किया।

जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव ने बताया कि इस परियोजना के तहत पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में हाईवे निर्माण की तर्ज पर सड़क बनाई जा रही है। इससे पहले इसी तकनीक का इस्तेमाल रामपुर-फुफुवाव-खड़ैचा मार्ग के निर्माण में किया गया था। यह विकास क्षेत्रीय जनता को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। श्री यादव ने कहा, “पहले इस तरह की तकनीक केवल बड़े शहरों और हाइवे निर्माण के लिए इस्तेमाल होती थी, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। जनता ने हमें चुनकर भेजा है, और हमारा प्रयास है कि उनके विश्वास पर खरा उतरें।” निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण जिला पंचायत सदस्यों और संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। इस परियोजना से गांवों के लोगों को न केवल बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘स्पोर्ट्स फेस्ट’ का समापन
Next: नगर में बंदरों का आतंक, समाधान हेतु अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.