Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए युवक ने रची क्रमबद्ध साजिश

ब्यूरो 05-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241205-WA0017

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद लोहे की हथौडी बरामद किया गया।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 644/2024 धारा 103(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित घटना मे संलिप्त अभियुक्त करन कुमार बिन्द पुत्र स्व0 धर्मदेव बिन्द निवासी ग्राम बरहनिया (मिश्रवलिया) थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष को प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय हमराह रेलवे स्टेशन पूर्वी छोर गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से आलाकत्ल बरामद किया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ विवरण:

अभियुक्त करन कुमार बिन्द उपरोक्त से घटना के बारे मे पूछताछ किया गया तो बताया कि मुझसे बहुत बड़ी गलता हो गयी । मैं सटरिंग का काम करता हूं तथा साथ में ही काम करने वाले अपने ही ग्राम सभा के पचंवटिया के रहने वाले लड़के विशाल बिन्द पुत्र जितेन्द्र बिन्द की दिनांक 28 दिसंबर 2024 को दोपहर में फुल्लनपुर काली नगर कॉलोनी श्यामदेव बिन्द के डेरे में पहले उसके सिर में हथौड़ी मार कर हत्या करने के बाद बगल में रखी चारपाई में से लोहे की ब्लेड से रस्सी काटकर उसी रस्सी के फंदे से छत के छल्ले में बांध कर विशाल बिन्द को लटका दिया जिससे किसी को शक न हो कि उसकी हत्या हुई है। उसके बाद मैं वहां से चल गया और बाद में आकर लोगों को विशाल बिन्द की फाँसी लगाकर कर आत्म हत्या करने की सूचना दिया था।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त विवरण:

1 . करन कुमार बिन्द पुत्र स्व0 धर्मदेव बिन्द निवासी ग्राम बरहनिया(मिश्रवलिया) थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष ।

बरामदगी:                                                           

1.आला कत्ल लोहे का हथौडा।

2. मु0अ0सं0 644/2024 धारा 103(1) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली गाजीपुर ।

3. मु0अ0सं0 422/2022 धारा 323,504,506 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:                       

प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आपदा मित्रों और सखियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मांगों को जल्द पूरा करने की अपील
Next: जनपद गाज़ीपुर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.