Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का देवकली में भव्य स्वागत

ब्यूरो 06-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241206-WA0026

देवकली (गाजीपुर)।उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कान्ति सिंह के गाजीपुर जनपद आगमन पर देवकली ब्लॉक मुख्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कान्ति सिंह ने कहा कि सफाई कर्मी विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिनका समाधान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संघ से जुड़े सभी सदस्यों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की ताकत से हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कर्मियों को अपने कार्यक्षेत्र में नियमित उपस्थिति बनाए रखने और शासन की मंशा के अनुरूप अपने कर्तव्यों का पालन करने की सलाह दी, ताकि किसी को शिकायत का मौका न मिले। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, संजय शर्मा, अजीत गोंड, वीरेंद्र यादव, धनंजय यादव, बच्चेलाल, और राजकुमार राम सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सचिव मनोज चौबे ने किया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने संघ के उद्देश्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: इलाज महंगा है, लेकिन सावधानी मुफ्त: डीएम
Next: जल जीवन मिशन: हर घर तक पानी पहुंचाने का अभियान शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.