Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू

ब्यूरो 07-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241207-WA0016

जमानिया। तहसील के सामने स्थित रामलीला मंच पर शनिवार को नगर के व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर में संचालित छोटे-बड़े सभी दुकानदार इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कहा कि नगर में अधिकतर छोटे व्यवसायी हैं, जो दुकान की सीमित आय से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों पर ट्रेड लाइसेंस शुल्क का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है, जो उनके लिए गंभीर समस्या पैदा करेगा।समाजसेवी नारायण दास एवं सभासद सचिन वर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर नगर के व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कारण से व्यापारियों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए यह शुल्क अनुचित है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। धरना प्रदर्शन में शंकर गोस्वामी, वीरेंद्र कुमार सिंह, विकास जायसवाल, राजेश चौधरी, मक्खन वर्मा, राकेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी, पंकज निगम, नीरज कुमार, मंतोष जायसवाल, शुभम कुमार, विवेक कुमार गुप्ता, प्रकाश यादव, रजत कुमार, विन्ध्याचल शर्मा, अजय जायसवाल, सचिन कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। व्यापारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा और समय के साथ इस आंदोलन को तेज किया जाएगा।

कांग्रेस कमेटी ने दिया समर्थन
कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव नसीम अख्तर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष गुप्ता‚ खुर्शीद सिद्दीकी‚ तौसीफ सिद्दीकी‚ अदालत यादव आदि मंच पर पहुंचे और व्यापारियों की समस्या पर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया और इस धरना प्रदर्शन को उन्होंने अपना समर्थन दिया। जिला सचिव नसीम अख्तर ने कहा कि व्यापारियों की मांग जायज है। वर्तमान समय मे व्यापार ठप पड़ा हुआ है। ऐसे में नया शुल्क लगाना व्यापारियों के हीत में नही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपराध के खिलाफ पुलिस की त्वरित कार्यवाही से लोगों में बढ़ा है विश्वास का स्तर
Next: शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होगी क्षम्य: डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.