Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेला एवं प्री-कॅरियर काउंसिलिंग में योग्यतानुसार युवा कर सकेंगे प्रतिभाग

ब्यूरो 07-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20241207_200718_Google

गाजीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद के अधिक से अधिक बेरोेजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से 12 दिसंबर, 2024 को रोजगार मेला एवं प्री-कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के तत्वधान में प्रातः 10.00 बजे से शहीद पार्क मुहम्मदाबाद, गाजीपुर में आयोजित किया जायेगा।

प्रतिभाग सूचना:

इस मेला में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगी। प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम-गाजीपुर, क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0, जी-4 एस0 सिक्युरिटी गार्ड, खेतिहर आर्गेनिक, बालकारू इन्टरनेशनल प्रा0लि0, विजन इण्डिया प्रा0लि0, गीगा कार्पसोल, एडिको प्रा0लि0, एल0एन0टी0 प्रा0लि0, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, आदि द्वारा संविदा बस चालक, सुरक्षा गार्ड, वर्कर, फिल्ड आफिसर, मैकेनिक, सेल्स ट्रेनर, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स आफिसर, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, टेक्निीशियन आदि पदों पर टाटा मोटर्स, बजाज मोटर्स, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैक, एम0आर0एफ0 टायर्स, डीक्सन नोएडा, जेप्टों आदि कम्पनियों हेतु चयन किया जायेगा।

संबंधित अधिकारी का बयान:

जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेंटर ,वाराणसी के टीम द्वारा दुबई, सऊदी अरब जापान, जर्मनी आदि देेशों में केयर टेकर, असिस्टेन्ट नर्स, हल्पर, नर्सिंग केयर (केयर गीवर), बाइक डिलेवरी व्वाय, ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स की मांग है।

योग्यता:  ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जिनकी शैक्षिक योग्यता दशवीं पास, ए0एन0एम0, जी0एन0एम0, बी0एस0सी0 नर्सिंग एवं आई0टी0आई0 या डिप्लोमा धारित हैं एवं संबंधित जॉब रोल्स में 3 से 5 वर्ष का अनुभव तथा 21 से 40 वर्ष की आयु है, वे स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेंटर, वाराणसी के प्री-काउंसलिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरान्त प्रशिक्षण हेतु आवेदन कर सकते हैं। पासपोर्ट धारित उम्मीदवार को आवेदन में वरीयता दी जायेगी। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल- https://rojgaarsangam.up.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेला में प्रातः-10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्याालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: “दो बूंद जिंदगी की”: पोलियो मुक्त जीवन है हर बच्चे का अधिकार
Next: श्मशान घाट निर्माण व वृद्ध आश्रम निर्माण पर हुई चर्चा , जल्द होगा भूमि पूजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.