Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“स्वास्थ्य ही धन है” अतः स्वास्थ्य को समय दीजिए, अन्यथा बीमारी आपको समय देगी: प्रभारी चिकित्सक डॉ. रवि रंजन

ब्यूरो 08-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241208-WA0021

जमानियां। नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 45 मरीजों का इलाज किया गया। नगर और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्य कर्मी इलाज और दवा वितरण में व्यस्त रहे।

क्यों है आवश्यक?

स्वास्थ्य मेले के आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य जागरूकता को सुलभ बनाना है। इसके अतिरिक्त सेवाओं की उपलब्धता,स्वास्थ्य जागरूकता ,निरोगी जीवन शैली का प्रचार, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार: विशेषकर बच्चों और महिलाओं हेतु, सरकारी योजनाओं से आमजन को रूबरू कराना, स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्रदान करना,सामाजिक भागीदारी को प्रोत्साहन इत्यादि इसके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

चिकित्सा सेवाएं व मुख्य उद्देश्य

प्रभारी चिकित्सक डॉ. रवि रंजन के नेतृत्व में एलोपैथ, होम्योपैथ, और आयुर्वेद पद्धतियों के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शासन के निर्देशानुसार हर रविवार को आयोजित होने वाले इस मेले में मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी मेले का हिस्सा रही। हालांकि, पिछले समय की तुलना में इस बार गोल्डन कार्ड बनाने में सुस्ती देखी गई।मेले का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी मरीजों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारी:

डॉ. रमेश रत्नाकर, मोहित कुमार, सुभाष गुप्ता, पुष्पा देवी, कमला यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रेड लाइसेंस शुल्क व्यापारियों पर थोपा जा रहा अनावश्यक बोझ है, इसे प्रशासन को हर हाल में लेना होगा वापिस: व्यापारी
Next: क्षेत्र को संपूर्ण रूप से पोलियो मुक्त बनाना है उद्देश्य: प्रभारी चिकित्सक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.