Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

2009 बूथों पर कार्यक्रम संचालित कर 5.5 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का ध्येय किया जाएगा पूरा

ब्यूरो 08-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241208-WA0023

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उपस्थित ग्रामवासियों से वार्तालाप कर जानकारी दी कि बस दो बूंद खुराक के माध्यम से बच्चो को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। यह अभियान भारत मे पहले से ही चल रहा है। आज हम पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी को मात दे रहे। यह बीमारी पुनः अपना पैर न पसारे इसी उद्देश्य से 0 से 05 वर्ष तक के बच्चो को यह दवा पिलाई जा रही। हमारा तथा इस समाज का दायित्व है कि ऐसे बच्चो को पोलियो की दवा अवश्य पिलाये। उन्होने कहा कि यह अभियान 8 दिसम्बर 2024 से प्रारम्भ होकर आगामी एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमे मेडिकल टीमो द्वारा घर-घर जाकर बच्चो को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी । यदि किसी कारण कोई भी बच्चा छूट जाता है तो अभिभावक अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रो पर जाकर बच्चो को पोलियो की खुराक पिला सकते है। यह आपके बच्चो के भविष्य के लिए एक उपहार साबित होगा। जिससे वो पोलियों जैसी घातक बिमारी से बच सकेगे ताकि वे भविष्य में स्वस्थ रूप से अपना सुखमय जीवन व्यतीत कर सके।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ, निरीक्षण  व अपील: 

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर “जिंदगी के दो बूद” कार्यक्रम का विधवत शुभारंभ अपने हाथ से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आए हुए बच्चों के अभिभावकों से शत प्रतिशत बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। इस दौरान उन्होने उपस्थित बच्चो मे बिस्किट के पैकेट भी वितरित किये। जिसे पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। तत्पश्चात उन्होने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना के विभिन्न कक्षो यथा, प्रसव कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी कक्ष, ओ पी डी, दवाखाना का निरीक्षण किया तथा दवाओ की उपलब्घता की जानकारी लेते हुए चिकित्सो को आवश्यक निर्देश दिये।

अभियान संबंधी सूचना:

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि गाजीपुर जनपद में पल्स पोलियो अभियान के तहत 5.5 लाख बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए कुल 2009 बूथ बनाए गए हैं और इन्हीं बूथों पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ हो जाने के बाद सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं छूटे हुए बच्चों को विशेष कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

संबंधित चिकित्सा अधिकारी का बयान:

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया पोलियो या पोलियोमेलाइटिस एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है जो वायरस से होती है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। साथ ही यह वायरस जिस भी व्यक्ति में प्रवेश करता है उसके मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है जिसकी वजह से लकवा भी हो सकता है। उन्होने बताया 2014 से अभी तक भारत में पोलियो के एक भी रोगी नहीं देखे गए । यह दवा पाँच वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिये आवश्यक है। यह दवा जन्म के समय, छठे, दसवें व चौदहवें सप्ता्ह में दी जाती है इसके बाद 16 से 24 माह की आयु में बूस्टर की खुराक दी जाती है। पाँच वर्ष तक की आयु के बच्चों को बार-बार खुराक पिलाने से पूरे क्षेत्र में इस बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, जिससे पोलियो के विषाणु को पनपने से रोका जा सकता है। साथ ही 64 मोबाइल टीम भी बनाई गई है जिसके माध्यम से बूथ स्तर पर पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही अभियान के 948 टीमें बनाए गए हैं जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम करेंगे। साथ ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 85 टीम ने बनाई गई हैं। पल्स पोलियो के कार्यक्रम को सकुशल निपटाने के लिए एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ती इसमें अपना सहयोग करेंगी।

उपस्थित गणमान्य:

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जयनाथ सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन से एसआरटील, यूनिसेफ से बलवंत सिंह,प्रदीप सिंह, यूएनडीपी से प्रवीण कुमार उपाध्याय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ईशानी डॉ स्वतंत्र सी, अर्बन कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्षेत्र को संपूर्ण रूप से पोलियो मुक्त बनाना है उद्देश्य: प्रभारी चिकित्सक
Next: व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में तीसरे दिन भी धरना जारी रखा, व्यापार बंद की चेतावनी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.