Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानिया: ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का धरना जारी, बुधवार को बाजार बंद का आह्वान

ब्यूरो 10-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241210-WA0008

जमानिया। तहसील के सामने रामलीला मंच पर मंगलवार को चौथे दिन भी व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना जारी रखा। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और बुधवार को नगर की सभी व्यावसायिक संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कहा कि प्रशासन ने अब तक ट्रेड लाइसेंस शुल्क को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभासद सचिन वर्मा ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस शुल्क व्यापारियों के लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ है। समाजसेवी नारायण दास चौरसिया ने कहा कि यह शुल्क व्यापारियों के हितों के विपरीत है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार के निर्देश पर नगर पालिका के कर निरीक्षक विजय शंकर राय उर्फ पप्पू राय धरना स्थल पर पहुंचे। व्यापारियों ने 236 व्यापारियों और 16 सभासदों द्वारा हस्ताक्षरित विरोध प्रार्थना पत्र सौंपा। वीरेन्द्र कुमार मौर्य‚ रवि वर्मा‚ मंटू गुप्ता‚ लाखन वर्मा‚ उमेश यादव‚ सत्येन्द्र वर्मा‚ अमन गुप्ता‚ विन्ध्याचल शर्मा आदि मौजूद रहे।

बुधवार को बाजार बंद की अपील:

धरना स्थल से व्यापारियों ने जमानिया कस्बा, स्टेशन बाजार और हरपुर में माइक से अनाउंस कर बुधवार को दुकानों को बंद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।जाहिद सिद्दीकी ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न करने का प्रयास कर रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जमानियां: धूमधाम से मनाया गया प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का 31वां स्थापना दिवस
Next: मानवता सेवा में समर्पित व्यक्तियों और संस्थाओं को किया गया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.