Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में धरना एक सप्ताह के लिए स्थगित

ब्यूरो 11-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241211-WA0017

जमानिया। तहसील के सामने रामलीला मंच पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का धरना प्रदर्शन बुधवार को उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया। व्यापारियों ने नगर की दुकानों को बंद कर धरने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

मांग व आश्वासन:

इस आंदोलन को कांग्रेस कमेटी और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल का समर्थन मिला, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिली। सुबह से ही नगर के व्यापारी सक्रिय दिखे और करीब 9 बजे के बाद अपनी दुकानों को बंद कर धरना स्थल पर पहुंचने लगे। 11 बजे तक बड़ी संख्या में व्यापारी धरना स्थल पर एकत्र हो गए। धरने के पांचवें दिन व्यापारियों ने माइक के माध्यम से अपनी बात रखी और एक स्वर में ट्रेड लाइसेंस शुल्क का कड़ा विरोध किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने उपजिलाधिकारी द्वारा धरना स्थल पर आकर व्यापारियों की समस्याओं को सुनने और समाधान का आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया। धरना स्थल पर व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार को एक पत्रक सौंपा, जिसमें ट्रेड लाइसेंस शुल्क को वापस लेने, दाखिल-खारिज प्रक्रिया पर रोक लगाने, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभासदों की शिकायतों का निस्तारण करने और विकास कार्यों के लिए हर महीने बोर्ड की बैठक बुलाने की मांगें शामिल थीं। इस पर उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बोर्ड की बैठक में ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारियों ने करीब 2:30 के बाद अपनी अपनी दुकानों को खोला।

उपस्थिति:

धरना स्थल पर व्यापार मंडल के संरक्षक गुड्डू केसरी, जिला महामंत्री विशन शर्मा, तकरेश्वर वर्मा, नारायण दास चौरसिया, वीरेन्द्र मौर्य‚ गणेश वर्मा, बृजेश जायसवाल, गुड्डू शर्मा, बुल्लू गुप्ता, संतोष जायसवाल, धर्मेंद्र, विनोद गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, रामजी शर्मा, जाहीद सिद्दीकी विन्ध्याचल शर्मा सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे। संचालन मुन्ना गुप्ता ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 77 जोड़ों का विवाह संपन्न
Next: गाजीपुर: रानीपुर पेयजल योजना का विधायक ने किया निरीक्षण, सभी कार्य पूर्ण पाए गए

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.