Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसान की मेहनत वह सजीव कविता है, जिसे वह धरती पर अपने पसीने से लिखता है और जो हर घर की थाली में भोजन बनकर परोसी जाती है

ब्यूरो 18-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मा0 स्व0 चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस के अवसर पर नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेशन योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला का अयोजन दिनांक 23 दिसम्बर, 2024 को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केन्द्र पी0जी0 कालेज गाजीपुर में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा।उन्होने सम्बन्धित कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विभागीय स्टाल लगाने हेतु भी निर्देशित किया।

चौधरी चरण सिंह (1902-1987) भारत के प्रमुख राजनेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहें। वे देश के पाँचवें प्रधानमंत्री (28 जुलाई 1979 – 14 जनवरी 1980) थे और भारतीय राजनीति में “किसानों के मसीहा” के रूप में जाने जाते हैं। चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन ग्रामीण भारत और किसानों के अधिकारों के लिए समर्पित किया।

प्रमुख योगदान:

कृषि और किसान नीति: चौधरी चरण सिंह ने कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए कई नीतियां बनाईं। वे हमेशा छोटे और सीमांत किसानों के पक्षधर रहे। चरण सिंह का मानना था कि देश की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है। उन्होंने किसानों को ऋण उपलब्ध कराने, सिंचाई सुविधाओं में सुधार और कृषि उपकरणों की सुलभता पर जोर दिया। उन्होंने किसानों के हित में भूमि सुधार कार्यक्रमों की वकालत की, जिससे भूमिहीन किसानों को जमीन मिली।

किसान दिवस:

चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन भारतीय किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती (23 दिसंबर) को भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो उनके किसानों के प्रति अपार योगदान का प्रतीक है।

 

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेला: मेहनत और अवसर के संगम से सफलता का मार्ग
Next: रोजगार मेले में हर अवसर एक नई शुरुआत है, बस जरूरत है आपको उसे पहचानने की

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.