Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेले में हर अवसर एक नई शुरुआत है, बस जरूरत है आपको उसे पहचानने की

ब्यूरो 20-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में आकांक्षात्मक विकास खण्ड-मरदह के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

प्रतिभागी कंपनियां:

जिसमें मुख्य रूप से प्रतिभागी कम्पनियॉं ठंदहंसवतमए क्वैस कॉर्पोरेशन लि0, विजन इण्डिया प्रा0लि0, कल्पतरू इंडस्ट्रीज, पी0एन0बी0 मेटलाइफ एवं बालकरू इन्टरनेशलन प्रा0लि0 द्वारा, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, कन्शट्रक्शन वर्कर, ट्रेनी, मैकेनिक, नेप्स ट्रेनी, आपरेटर, सेल्स मैन, डिलिवरी ब्वॉय आदि पदों पर चयन किया गया।

अभ्यर्थियों का चयन:

इस मेला में लगभग 190 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 87 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।

भारत सरकार की पहल:

भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें जापान, जर्मनी, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 22 अभ्यर्थियों का इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 17 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 13 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी सेन्टर पर काल किया जायेगा।

आगामी मेले की सूचना:

आगामी रोजगार मेला- राजकीय आई0टी0आई0, गाजीपुर में दिनांक-21 दिसंबर 2024 को आयोजित होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसान की मेहनत वह सजीव कविता है, जिसे वह धरती पर अपने पसीने से लिखता है और जो हर घर की थाली में भोजन बनकर परोसी जाती है
Next: संपूर्ण समाधान दिवस अवसर है यह समझने का कि असल शक्ति समस्या में नहीं, बल्कि हमारे समाधान के प्रयासों में निहित है

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.