Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दया और सेवा का कोई मूल्य नहीं होता क्योंकि इनकी कीमत अनमोल है और जब आप किसी की मदद करते हैं, तो आप उस इंसान की ताकत बन जाते हैं: नेसार खान

ब्यूरो 22-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। मानवता का सबसे बड़ा धर्म दूसरों की सहायता करना है, और ठंड के मौसम में अन्न और वस्त्र का दान जरूरतमंदों के लिए राहत का कार्य करता है। इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी ने जरूरतमंदों को ठंड में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बचाने के लिए कंबल वितरण किया।

गरीबों , असहायों की मदद करना है उद्देश्य:

वारसी ने दुरहिया स्थित पठान टोली मोहल्ला में आरा मशीन पर पहुंचकर सड़क किनारे रहने वाले गरीबों, दिव्यांगों, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि “एक-दूसरे की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है। समाज के निचले तबके के लोगों की सेवा करना हर सक्षम व्यक्ति का कर्तव्य है। सेवा के उपरांत जो संतोष और सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कंबल पाकर जरूरतमंदों ने राहत महसूस की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पानी में डूबते हुए व्यक्ति को तिनके का सहारा मिलता है, उसी तरह ठंड में कंबल पाकर असहायों को मदद मिलती है।

प्रति वर्ष करते हैं ये नेक काम:

ज्ञात हो कि नेसार खान वारसी हर वर्ष ठंड के मौसम में गरीबों और मजलूमों के बीच कंबल वितरण करते हैं। उनकी इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना भी की जाती है। इस बार भी उन्होंने इस नेक कार्य को जारी रखते हुए समाजसेवा की मिसाल पेश की।

उपस्थिति:

वितरण कार्यक्रम में हाजी गुलाम मोहम्मद, नेहाल खान, इमामुद्दीन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जमानियां पुलिस ने 26 पाउच अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Next: हमने अपनी प्रगति के लिए प्रकृति को चोट पहुंचाई है, लेकिन अब समय है कि हम उन घावों को भरने की दिशा में काम करें: एएनओ डॉ0 अंगद प्रसाद तिवारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.